Friday, September 4, 2020
Sunday, August 23, 2020
Friday, September 7, 2018
Tuesday, September 4, 2018
Breli
जेएनएन, बरेली। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अगले शैक्षिक सत्र से प्रदेश में हर किसी को केजी क्लास से परास्नातक तक बिल्कुल निश्शुल्क शिक्षा देंगे। राजकीय और सरकार से अनुदानित विद्यालयों और महाविद्यालयों में यह व्यवस्था रहेगी। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 16वें दीक्षा समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को यह बड़ी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि सूबे के विद्यालयों व कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर की जा रही है। साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर दिया जा रहा है। स्कूल व कॉलेजों में समय पर पढ़ाई के लिए शैक्षिक कैलेंडर जारी कर रहे हैं। जिससे सिस्टमैटिक तरीके से पढ़ाई हो सके। शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली सभी बाधाओं को दूर किया जा रहा है।
दीक्षा समारोह में प्रदेश के राज्यपाल और कुलाधिपति रामनाईक ने कहा कि बालिका शिक्षा में उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। जिस तरह से छात्राएं पढ़ाई में लड़कों से आगे निकल रही हैं, आने वाले वक्त में लड़कों को आरक्षण मागना पड़ेगा। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में शिक्षा क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर नहीं रह गई है। प्रतिस्पर्धा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गई है इसलिए छात्र-छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को निखारने की आवश्यकता है।
फटे दूध के पानी से खाएं गोलगप्पे तो नहीं होगी सर्दी
फटे दूध के पानी से खाएं गोलगप्पे तो नहीं होगी सर्दी।
जो बच्चे-बुजुर्ग अक्सर सर्दी-खांसी से परेशान रहते हैं, उन्हें गोलगप्पे खाने से इससे छुटकारा मिल जाएगा। आपको पढ़ने में अटपटा तो लग रहा होगा, लेकिन यह सच है। छत्तीसगढ़ की दुग्ध विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ.अर्चना खरे ने इस पर शोध किया है। इसमें खास है गोलगप्पे का पानी। उन्होंने फटे दूध के पानी में नींबू और चुकंदर का रस मिलाकर गोलगप्पे का पानी तैयार किया। ताकि इसके सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और सर्दी-खासी ठीक हो जाए।
इस विधि को इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल रिसर्च (आईसीएआर) ने प्रमाणित भी कर दिया है। दरअसल, सर्दी-खांसी प्रतिरोधक क्षमता की कमी से होता है। दूध में मानव शरीर के विकास और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के सभी तत्व पाए जाते है।जब दूध फट जाता है तब उसके आधे तत्व पानी में रह जाते हैं, जिसमें कैल्शियम, विटामिन ए की पूर्ति के लिए नींबू तथा आयरन और प्रोटीन के लिए चुकंदर का रस मिलाया गया। पानी में तीखेपन के लिए काली मिर्च और अदरक डाली गई, ताकि गोलगप्पे के पानी का पूरा स्वाद आ जाए।
सर्दी-जुकाम वाले कई छात्रों पर इसका प्रयोग किया गया। लगातार तीन दिन तक सात से आठ गोलगप्पे खाने से उनकी सर्दी-खांसी दूर हो गई।
इस तरह होता है तैयार पानी
* चुकंदर को साफ कर उसे मिक्सी में पीस कर रस निकाल लें, उसके बाद उक्त रस को उबालकर उसे फटे दूध के पानी में मिला दें।
* नींबू को साफ कर उसका एक कप रस निकाल लें, उसमें एक चम्मच काली मिर्च, काला नमक और जीरा पाउडर डालें।
* फटे दूध के पानी में दोनों रस को मिला दें, यदि खट्टा कम है तो ऊपर नींबू का रस मिलाया जा सकता है
.......और जानकारी के पेज को फालो करे।
Subscribe to:
Comments (Atom)



